इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब को दिल्ली पुलिस ने AI इम्पैक्ट समिट में हुए शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में गिरफ्तार किया है. पटियाला हाउस कोर्ट में उनकी पेशी के दौरान पुलिस ने 7 दिन की पुलिस कस्टडी (रिमांड) की मांग की, लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों की कस्टडी अप्रूव कर दी है. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पटियाला हाउस हाईकोर्ट के बाहर इकट्ठा हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब उदयभानु से गहन पूछताछ करेगी ताकि प्रदर्शन की पूरी साजिश और प्लानिंग का पता लगाया जा सके.

अलग-अलग राज्यों में आरोपियों को तलाश करेगी पुलिस

पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में उदयभानु को सुबह 10 बजे के आसपास पेश किया था. पुलिस ने 7 दिन की कस्टडी मांगी क्योंकि अन्य आरोपी अलग-अलग राज्यों (जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश) में हैं और उन्हें कंफ्रंट करने की जरूरत है. साथ ही, बड़ी साजिश की जांच के लिए ज्यादा समय चाहिए. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 4 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की. उदयभानु के वकील ने रिमांड का विरोध किया और कहा कि उनके क्लाइंट ने जांच में सहयोग किया, घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे, इसलिए गिरफ्तारी की जरूरत नहीं थी.

पुलिस ने 4 अन्य आरोपियों को 5 दिन रिमांड पर रखा

इस मामले में अब तक कुल 8 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिसमें उदयभानु चिब शामिल हैं. पहले चार कार्यकर्ताओं को घटना के दिन ही हिरासत में लिया गया था और उन्हें 5 दिन की पुलिस कस्टडी मिली थी. कांग्रेस ने इस गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ और ‘तानाशाही’ करार दिया है. IYC महासचिव शेष नारायण ओझा ने इसे ‘अंग्रेजों जैसा शासन’ बताया. पार्टी का दावा है कि कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे, लेकिन सरकार विरोध को कुचल रही है.

भारत मंडपम में शर्टलेस प्रदर्शन की मिली सजा

यह मामला 20 फरवरी 2026 को भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुआ था, जहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिना शर्ट पहने विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए. पुलिस ने इसे सार्वजनिक शांति भंग, आपराधिक साजिश और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया. पुलिस का आरोप है कि उदयभानु इस प्रोटेस्ट के ‘मास्टरमाइंड’ थे और उन्होंने लॉजिस्टिक्स प्रदान की थी.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights