आगरा के ताजगंज क्षेत्र के टीडीआई सिटी निवासी राजेंद्र सिंह (40) पत्नी नीतू (35) पुत्री नेहा (14)व पुत्र आलोक (2) के साथ मोटरसाइकिल से राजस्थान में धौलपुर स्थित बाबू महाराज के दर्शन करने गए थे। मंगलवार को तड़के वह दर्शन करने के बाद मोटरसाइकिल से वापस अपने घर आ रहे थे, आगरा ग्वालियर हाईवे पर सैया क्षेत्र में शिवम ढाबे के सामने किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे राजेंद्र और उनके दो वर्षीय पुत्र आलोक के मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी नीतू और पुत्री नेहा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और नेहा व नीतू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना की जानकारी होने पर राजेंद्र सिंह के परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं सीसीटीवी की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights