विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया गत वर्षों की भांति निर्धारित नियमावली के अनुसार कराई जाएगी। इस संबंध में कुलपति की स्वीकृति के क्रम में वर्ष 2025-26 के छात्र महासंघ चुनाव व पूरी चुनावी प्रक्रिया की जिम्मेदारी डीएसबी परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों से छात्रसंघ एवं छात्र महासंघ चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग देने का अनुरोध किया है।
