मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्य मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सोमवार को सदर तहसील के पुरकाजी ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।मंत्री तोमर ने सबसे पहले ग्राम शेरपुर की सोलानी नदी का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी के दोनों ओर जगह-जगह कटान और जलभराव की स्थिति देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि कटान को तुरंत ठीक कराया जाए और नदी के पुल के पास फैले कूड़े-कचरे की सफाई तत्काल कराई जाए।

इसके बाद मंत्री तोमर ने शेरपुर खादर स्थित किसान इंटर कॉलेज में ग्रामीणों व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा, “हर जरूरतमंद तक राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”मंत्री ने बाढ़ से प्रभावित रास्तों की मरम्मत और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के भी आदेश दिए।

निरीक्षण और बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights