भगवान शिव के परम भक्त थे ऋषभ

ऋषभ टंडन न केवल एक कलाकार थे बल्कि भगवान शिव के परम भक्त भी थे। वह अक्सर अपने इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में कहते थे कि उनकी प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत महादेव ही हैं। उनके गानों में भी शिव भक्ति की झलक साफ दिखाई देती थी। उन्होंने कहा था, “मेरे गानों में अगर शांति है, तो वह शिव की कृपा है।”

सोशल मीडिया पर था बड़ा फैनबेस

‘फकीर’ के नाम से लोकप्रिय ऋषभ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों फॉलोअर्स थे। उनके फैंस उनके लाइव सत्रों और आध्यात्मिक संगीत का बेसब्री से इंतजार करते थे। वह सोशल मीडिया पर अक्सर जीवन, प्रेम और अध्यात्म से जुड़ी बातें शेयर करते थे, जिसने उन्हें युवाओं में भी लोकप्रिय बना दिया था। संगीत जगत के कई बड़े कलाकारों ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है। कई म्यूजिक डायरेक्टर्स ने उन्हें एक सच्चा कलाकार बताया, जो व्यावसायिक सफलता से ज्यादा आत्मिक संगीत पर विश्वास करते थे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights