action-taken-over-laxity-in-sanitation-work-four-s

कानपुर, 13 मार्च । सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और औचक जायजे में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बातें नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कहीं।

नगर आयुक्त ने शुक्रवार को जरीब चौकी से द्वारिकापुरी बाजार कूड़ाघर होते हुए गुमटी नंबर-5 कोकाकोला तक क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे की बाउंड्रीवाल के किनारे-किनारे बड़ी मात्रा में कूड़ा पड़ा मिला। वहीं द्वारिकापुरी बाजार स्थित कूड़ाघर में कूड़ा सड़क तक फैला पाया गया और मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। कई स्थानों पर लंबे समय से कूड़ा जमा होने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कई दिनों से सफाई नहीं कराई गई है।

इस पर नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक मो. फहीम और सफाई नायक राहुल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं सफाई कर्मचारी गोलू, विक्रम और बाबू का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए।

नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारियों और जोनल स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि औचक जायजे में कहीं भी सफाई व्यवस्था खराब मिली तो संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights