मुजफ्फरनगर। किन्नर ने भाई एवं उसके पुत्रों पर 32 लाख रुपये हडपने का आरोप लगाया है। एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर खालापार निवासी मीना अंसारी पुत्री नियाज अंसारी ने एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत से मिलकर इंसाफ की गुहार लगायी है।

शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर मीना नाम की किन्नर ने अपने ही भाई एवं उसके पुत्रों पर मकान बनाने में खर्च की गई रकम को हड़पने का आरोप लगाया । एसएसपी के नाम से दिये गये प्रार्थना पत्र में मीना ने आरोप लगाया कि उसने 3 वर्ष पूर्व अपने भाई व भतीजे एजाज पुत्र नियाज व इजहार व मुन्ना पुत्रगण एजाज का मकान अपने 32 लाख रुपए खर्च करके ठेकेदार से बनवा कर दिया था। जिसका भी कोई पैसा नहीं लौटाया तथा पैसे की मांग करने पर उसके साथ मारपीट करते व जान से मारने की धमकी देते है। एसपी सिटी से मिलकर मीना ने आरोपियों के अभियोग दर्ज कर उसके रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
जानकारीे के अनुसार एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने इस संबंध में थाना प्रभारीे खालापार से बात कर उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights