उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान हुई इस घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी छड़ा खैरना थाना भवाली गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना से गंभीर अवस्था में उच्च स्तरीय चिकित्सालय को संदर्भित किया गया।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर 14 अगस्त को नामजद 6 आरोपितों-28 वर्षीय दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल, 19 वर्षीय यश भटनागर उर्फ यशु, 39 वर्षीय वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की, 28 वर्षीय रविंद्र कुमार उर्फ रवि, 28 वर्षीय प्रकाश भट्ट और 29 वर्षीय पंकज पपोलाकृको विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया और दो वाहन भी सीज किये गये।
