सिरसा ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट एक वीडियो में कहा कि आआपा ने सिर्फ अपनी नाकामियों को राजनीति, प्रचार और प्रोपेगंडा से ढकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दिल्ली में हो रहे अच्छे कामों से इन लोगों को दिक्कत हो रही है। इनको यह बर्दाश्त नहीं हो रहा कि 7 महीनों की हमारी सरकार प्रदूषण की रोकथाम के लिए लगातार कदम उठा रही है जिससे प्रदूषण कम किया जा सके। सिरसा ने कहा कि आआपा के लोग बवाना में खुद के लगाए गए एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन पर सवाल उठा रहे हैं कि हमने उसे जंगल में लगा दिया। 100 करोड़ रूपये इन्होंने ऑड-ईवन योजना पर लगा दिए मगर प्रदूषण की रोकथाम के लिए कोई काम नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था की दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को प्रदूषण नियंत्रण के लिए इन्होंने एक रूपया भी नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में हम प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते रहेंगे। ————

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights