आआपा उम्मीदवार राजेंद्र गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन हैं। उन्होंने हाल ही में दो महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दिया। उन्होंने राज्य आर्थिक नीति एवं नियोजन बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

उल्लेखनीय है पंजाब की यह सीट आआपा के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई थी। संजय अरोड़ा ने हाल ही में पंजाब विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। संजीव अरोड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक था। लेकिन लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद यह सीट खाली हो गई।

चुनाव आयोग ने इस सीट पर 24 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, अधिसूचना 6 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 13 अक्टूबर होगी, जबकि नामांकन 16 अक्टूबर तक वापस लिए जा सकेंगे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights