पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी की महिला विंग की पूर्व जिला प्रधान और वर्तमान सरपंच सतवीर कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार निधारण अधिनियम 1988 की धारा 7-ए के तहत केस दर्ज किया है।

आरोप है कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर एक ड्राइवर को नौकरी दिलाने के बदले हर महीने वेतन से अवैध वसूली की। शिकायतकर्ता जतिंद्र सिंह ने बताया कि जुलाई, 2023 में उसे पंजाब राज्य वन विकास निगम में ड्राइवर नियुक्त किया गया। आरोप है कि सतबीर कौर और चेयरमैन राकेश पुरी ने नौकरी बनाए रखने के लिए 8500 रुपए प्रतिमाह वसूले। पैसे देने से इंकार करने पर उसे अक्तूबर, 2023 के बाद नौकरी से हटा दिया गया।

विजीलैंस ने जांच के दौरान 11 ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त की हैं, जिनमें सतवीर कौर ने राशि लेने की बात स्वीकार की। राकेश पुरी की भूमिका की भी गहन जांच जारी है, और अन्य संलिप्त अधिकारियों को भी जांच के दायरे में लाया जा सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights