पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान केवल दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमृतसर में 4 किलो हेरोइन के साथ AAP से जुड़े एक सरपंच की गिरफ्तारी इस बात का ताजा उदाहरण है। शर्मा ने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले ही एक अन्य सरपंच को 18 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था।

PunjabKesari

अश्वनी शर्मा ने आगे आरोप लगाया कि इन मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी और न ही आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा, क्योंकि इस अवैध कमाई का हिस्सा पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली में बैठे केजरीवाल के घर तक पहुंचता है। उन्होंने आगे कहा कि अब यह साफ हो चुका है कि पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले AAP नेता खुद ही ड्रग रैकेट में शामिल हैं! उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights