शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के उच्च अधिकारियों और मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मजीठिया ने आरोप लगाया है कि पंजाब के कार्यवाहक डीजीपी (DGP) गौरव यादव और मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने आम आदमी पार्टी के मंच से एक राजनीतिक रैली को संबोधित कर सभी नियमों और कानूनों की धज्जियां उड़ा दी हैं।

PunjabKesari

मजीठिया ने सवाल उठाया कि ये दोनों उच्च अधिकारी अपनी कुर्सी बचाने के लिए सत्ताधारी पार्टी की खुशामद क्यों कर रहे हैं और अपने सेवा नियमों को क्यों भूल गए हैं? उन्होंने कहा कि जब प्रशासनिक अधिकारी ही किसी एक पार्टी की खुशामद करने लगें, तो पंजाब के लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद खत्म हो जाती है। उन्होंने इस घटना को पंजाब में प्रशासनिक गिरावट की चरम सीमा बताया है।

आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए मजीठिया ने पूछा कि क्या यही वह “बदलाव” है, जिसका वादा उन्होंने पंजाबियों से किया था? बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने बयान में यह भी कहा कि पंजाब के लोग मौजूदा सरकार और उसकी कार्यप्रणाली से पूरी तरह तंग आ चुके हैं। मजीठिया ने कहा कि ऐसे हालात में पंजाबियों को न्याय मिलना असंभव प्रतीत होता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights