मुजफ्फरनगर।आधार कार्ड का स्वरूप अब पूरी तरह बदल सकता है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) आधार कार्ड से अधिकांश व्यक्तिगत जानकारी हटाकर इसे अधिक सुरक्षित बनाने की योजना पर काम कर रही है। प्रस्ताव के अनुसार नए आधार कार्ड पर केवल फोटो और QR कोड ही दिखाई देंगे।नाम, पता, जन्म तिथि और 12 अंकों का आधार नंबर जैसी जानकारियाँ कार्ड पर प्रिंट नहीं होंगी, बल्कि सुरक्षित QR कोड में एन्क्रिप्टेड रूप में मौजूद रहेंगी।

UIDAI का कहना है कि अक्सर आधार कार्ड की फोटोकॉपी से निजी जानकारी के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आती हैं, इसलिए नए सिस्टम में पहचान सत्यापन पूरी तरह QR-आधारित डिजिटल प्रक्रिया से होगा।सूत्रों के मुताबिक इस बदलाव पर अंतिम निर्णय दिसंबर में होने की उम्मीद है। नए नियम लागू होने पर नया आधार कार्ड फॉर्मेट जारी किया जाएगा, जबकि पुराने कार्ड फिलहाल पूरी तरह वैध रहेंगे।UIDAI जल्द ही इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights