मुज़फ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक स्टेशन परिसर में स्थित ऊँचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक धीरे-धीरे ऊपर चढ़ता जा रहा था और बीच-बीच में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है । पुलिस और रेलवे स्टाफ लगातार युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास कर रहे हैं।युवक के टावर पर चढ़ने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सुरक्षा कारणों से रेलवे ने प्लेटफार्म क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है।
