थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि श्रवण कुमार (20) पुत्र महेश दास ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्होंने बताया कि उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा की जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है।
वहीं एक अन्य घटना में थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि अजय (25) पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम बहलोलपुर ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
