एटा। सोशल मीडिया के बढ़ते दायरे ने एक परिवार को तोड़ दिया। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला इंस्टाग्राम के जरिए युवक से दोस्ती करने के बाद प्रेमजाल में फंस गई और अपने चार मासूम बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई। महिला की शादी नौ साल पहले हुई थी। बताया गया कि उसका पति शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है। इसी कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था।करीब 25 दिन पहले महिला अचानक घर से लापता हो गई थी। कई दिनों तक तलाश करने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो पति ने अलीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद महिला को बरामद कर लिया।

एसडीएम अलीगंज न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए।बयान के दौरान महिला ने पति के साथ वापस जाने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि पति आए दिन नशे में धुत रहता है और उसके साथ मारपीट करता है। इसलिए वह अब किसी भी हाल में उसके साथ नहीं रहेगी। महिला पर आरोप है कि वह इंस्टाग्राम के जरिए बंदायू जिले के एक युवक के संपर्क में आई थी और उसी के साथ घर छोड़ गई थी।महिला के इस फैसले से पूरा परिवार टूट गया। अदालत परिसर में मौजूद चारों बच्चे अपनी मां को रोकते हुए रोने लगे, लेकिन महिला नहीं मानी। बच्चों के साथ ससुर भी फफक पड़े। घरवालों ने कहा कि पति-पत्नी की लड़ाई और महिला के किसी और के साथ रहने के फैसले का सबसे ज्यादा असर अब मासूम बच्चों पर पड़ रहा है। पति किसान है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस का कहना है कि महिला बालिग है और उसने स्वेच्छा से अपना बयान दिया है। इसलिए उसे उसकी मर्जी के मुताबिक भेज दिया गया। वहीं गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights