जनपद आगरा के शमशाबाद ऊंचा गांव निवासी वैजन्ती देवी (58) का गुरुवार रात अपनी छोटी बहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि बहू ने महिला को घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह शुक्रवार को आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंची। जहां महल बादशाह यमुना पुल से उन्होंने यमुना नदी में छलांग लगा दी। वह यमुना के तेज वहाब के कारण बहती रही। जयश्री बाबा आश्रम के पास खेतों में काम कर रहे कुछ ग्रामीणों ने जब बचाव के लिए महिला की आवाज सुनी तो उन्होंने यमुना नदी में छलांग लगा दी।

उन्होंने ट्यूब के सहारे महिला को कड़ी मशक्कत के बाद यमुना नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही थाना नगला सिंघी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और सूचना परिजनों को दी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ रही। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष नगला सिंघी रमित आर्या का कहना है महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights