उक्त जानकारी देते हुए बुधवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि जौनपुर निवासी राजधानी कानपुर से ट्रक में बकरे लादकर कलकत्ता जा रहा था। उतरांव थाना क्षेत्र में स्थित बलीपुर गांव के पास हाइवे पर ट्रक के इंजन में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना पर अग्नि शमन दस्ते के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि आग कई बंकरों की माैत हाे गई। लगभग सौ बकरों को बचा लिया गया है। इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
