जिलाधिकारी ने बताया कि कैसरबाग थाना क्षेत्र में मछली मंडी के पास एक विशाल पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आस-पास के मकान आ गए। हादसे में कई लोग दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, दाे से तीन लोग घायल हैं। पुलिस मृतक की पहचान कर रही है।
