a-storm-of-entertainment-is-coming-to-ott-in-2026-

ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को अपनी आगामी भारतीय सीरीज और फिल्मों की आधिकारिक घोषणा कर दी। इस साल दर्शकों को इतिहास, कोर्टरूम ड्रामा, कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर कंटेंट देखने को मिलेगा। सैफ अली खान की फिल्म ‘हम हिंदुस्तानी’ का टीजर जारी किया गया है, जो भारत के पहले चुनाव की सच्ची कहानी से प्रेरित है। इसके अलावा विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना की ‘मुसाफिर कैफे’, विनीत कुमार सिंह की ‘हैलो बच्चों’ और कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘ढिंढोरा 2’ का भी ऐलान किया गया है।

नेटफ्लिक्स ने अनिल कपूर और विजय वर्मा की सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ का टीजर जारी किया है, वहीं सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ का भी ऐलान किया गया है, जिससे सनी देओल ओटीटी डेब्यू करेंगे। कॉमेडी के मोर्चे पर कपिल शर्मा की हिट सीरीज ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे और पांचवें सीजन की घोषणा की गई है। साउथ कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘सुपर सुब्बू’, आर. माधवन और गुलशन देवैया की तमिल क्राइम सीरीज ‘लेगेसी’, और फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ को कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

इसके अलावा सीरीज ‘लव’ का भी टीजर रिलीज हुआ है। ‘लापता लेडीज’ फेम नितांशी गोयल और आनंद देवरकोंडा की जोड़ी फिल्म ‘तक्षककुडु’ में नजर आएगी, जो पांच भाषाओं में रिलीज होगी। वहीं सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ और तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ का भी पोस्टर जारी कर आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस तरह नेटफ्लिक्स ने 2026 में भारतीय दर्शकों के लिए बड़े और विविध कंटेंट पैकेज का ऐलान कर दिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights