पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि काजी टोला के मजरा कबीरपुर निवासी कोमल (12) पुत्री ओम प्रकाश रोज की तरह आज सुबह करीब आठ बजे कस्बे के जूनियर हाईस्कूल पढ़ने जा रही थी। काजीटोला पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा काे रौंद दिया। इस दाैरान छात्रा साइकिल समेत काफी दूर तक सड़क पर घसीटती चली गई और उसकी माैके पर ही दर्दनाक माैत हाे गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

दुर्घटना देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आक्रोश में सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर बबेरू पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा पटेल और बबेरू विधायक विशंभर यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

वहीं सड़क जाम करने वाले ग्रामीण व परिजनों ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजा की मांग की है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। एसपी ने बताया कि ट्रक काे कब्जे में लेकर

पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights