हादसा शनिवार को कानपुर-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तब हुआ जब मैनपुरी का रहने वाला परिचालक अभिषेक यादव (30) ट्रक का पंचर टायर बदल रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज दूसरे रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में ही फंस गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और केबिन में फंसे चालक को बाहर निकलवा कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा दिया है।
एसीपी बिल्हौर अमरनाथ यादव ने बताया कि घटना में परिचालक की मौत हो गयी है। वहीं गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
