गोरखपुर । 4 अक्टुबर को मारपीट के बाद घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद गोरखपुर में परिजनों ने बवाल कर दिया। इस दौरान परिजनों ने न सिर्फ 4 घंटे तक जाम लगाकर रखा बल्कि रास्ते से गुजरने वाली पुलिस वैन पर भी लाठी-डंडो के साथ-साथ ईंट-पत्थरो से भी हमला किया । पुलिस वैन पर अचानक हुए इस हमलें में एक महिला पुलिस कर्मी का सर फट गया।
मामला गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के गांव जवाहरचक का है, जहां पर गत 4 अक्टुबर को हनुमान पर गांव के ही रोशन चौहान और उसके परिजनों ने मारपीट की थी जिसकेे बाद हनुमान गंभीर रुप से घायल हो गया था और उसका इलाज पहले मेडिकल कॉलेज में चल रहा था मगर वहां पर हालत बिगडने पर उसके पीजीआई रेफर कर दिया था। लम्बा इलाज के बाद भी सोमवार की शाम को हनुमान ने दम तौड़ दिया ।
मंगलवार को हनुमान के परिजनों ने ग्रामीणो के साथ नौसड़ चौराहे पर शव रखकर कार्यवाही न करने का आरोप लगाकर जाम लगा दिया । पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों ने करीब 4 घंटे बाद जाम को खोला मगर शाम होते -होते भीड़ दौबारा से उग्र हो गयी और नौसड़ चौकी का घेराव करने लगी । इस दौरान भीड़ ने वहां से गुजरने वाली पुलिस वैन पर ईंट-पत्थरो एवं लाठियो से हमला किया । घटना की एक वीडियों सोशल मीडिया पर भी वायरल है जिसमें भीड़ पुलिस वैन पर हमला करते हुए नजर आ रही है। भीड़ के इस हमले में एक महिला पुलिस कर्मी का सिर फट गया । भीड़ के हमले के समय पुलिस कर्मी वैन मेें मौजूद रहे । भीड़ पर काबू पाने के लिए गीड़ा,खजनी, बेलीपुर,तिवारीपुर सहीत कई थानो की पुलिस टीम पहुॅंची । प्रर्दशन और जाम कारण गोेरखपुर-वाराणसी मार्ग पर यातायात ठप हो गया । काफी मशक्क्त के पुलिस ने यातायात का आवागमन सुचारु रुप से चालू कराया ।
जानकारी के अनुसार मृतक की मां और पत्नी ने पुलिस पर मुकदमें मे हेराफेरी का आरोप लगाया और कहा कि हनुमान के साथ मारपीट करने में चार लोग शामिल थे, तहरीर में सभी के नाम शमिल थे मगर पुलिस ने सिर्फ एक आदमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में एसपी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के अनुसार पुलिस ने घटना के बाद मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया था। भीड़ ने कुछ और नाम बताए है , उनका नाम मुकदमें में शामिल कर सरकारी मदद का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
