प्रयागराज, 17 सितम्बर । स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज का आधार है। यह बात सेवा पखवाड़े के तहत बुधवार को स्परूपरानी नेहरू चिकित्सालय एवं मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता रैली को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा।

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।” विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने का संकल्प है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय एवं मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के गेट से हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस तक निकाली गई। रैली को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य डॉ. वी.के. पांडेय ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। रैली में छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं संकाय सदस्यों में डॉ. सूबिया अंसारी, डॉ. रीना सचान, डॉ. बादल सिंह, डॉ. अमिता यादव, डॉ. खुर्शीद परवीन, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. विधि सिंह, डॉ. रविराज पाटिल सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष सिंह रहे।

–विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

डाक्टर संतोष सिंह ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएँगे। स्त्री रोग व प्रसूति जाँच, कैंसर स्क्रीनिंग, हड्डी एवं पोषण मूल्यांकन। बच्चों के लिए टीकाकरण, पोषण जाँच, एनीमिया परीक्षण। किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन, कैल्शियम, ब्लड प्रेशर व शुगर की जाँच, नेत्र परीक्षण एवं उपचार और रक्तदान शिविर, एनीमिया रोकथाम जागरूकता। सभी जाँच एवं सेवाएँ पूर्णतः निःशुल्क रहेंगी। जिससे महिलाओं, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, शिशुओं तथा रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights