‘सन ऑफ सरदार 2’ को अब दर्शक 12 अगस्त को सिर्फ 99 रुपये में देख सकते हैं। निर्माताओं ने इस ऑफर की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “यह आपका इशारा है पाजी… जल्दी से बुक कीजिए ‘सन ऑफ सरदार 2’ की टिकट, वो भी सिर्फ 99 रुपये में।”
बॉक्स ऑफिसट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने रिलीज के 11वें दिन, यानी दूसरे सोमवार को 1 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11 दिनों में 43 करोड़ रुपये पहुंच गया है। करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के साथ नीरू बाजवा, रोशनी वालिया, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, साहिल मेहता, चंकी पांडे और रवि किशन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।
_________
