ओडिशा के राउरकेला शहर में रघुनाथपाली इलाके के जलदा ए ब्लॉक के पास एक 9-सीटर एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की खबर से हड़कंप मच गया। इस हादसे में विमान में सवार छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विमान राउरकेला से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भर रहा था। बताया जा रहा है कि टेक-ऑफ के करीब 10 किलोमीटर बाद ही तकनीकी कारणों से विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद की।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights