टीवी के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ है कि एक्ट्रेस के तलाक को 2 साल हो चुके हैं। वह पहले अपने तलाक को लेकर और अब अपने काम को लेकर सुर्खियों में हैं। हम बात कर रहे हैं चारू असोपा की। जिन्होंने साल 2019 में फेमस एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने 2023 में तलाक ले लिया। अब चारू का ऑनलाइन सूट बेचने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर उन्हें कई लोग ट्रोल तो कई सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं, लेकिन चारू ने भी ट्रोल होने पर सभी को करारा जवाब दिया है।एक्ट्रेस चारू असोपा ऑवलाइन सूट बेचकर चला रहीं अपना

एक्ट्रेस चारू असोपा ऑवलाइन सूट बेचकर चला रहीं अपना काम (Tv Actress Charu Asopa Selling Suit Online)

चारू असोपा की जिंदगी आसान नहीं रही है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अब अपने बच्चे की देखभाल के लिए वह ऑनलाइन सूट बेच रही हैं। चारू ने हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया है और उन्होंने अपने सूट बेचने पर बात की। चारू ने बताया कि वह मुंबई से अपने मायके बीकानेर शिफ्ट हो चुकी हैं क्योंकि मुंबई में रहकर बेटी को पालना बेहद मुश्किल भरा है और ये बात उन्होंने अपने एक्स पति को मैसेज करके बताई है और वह जब भी चाहें बीकानेर आकर अपनी बेटी से मिल सकते हैं। चारू सूट बेचने पर बोलीं, “जब आप कुछ नया करते हैं तो आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है। मेरे मामले में भी कुछ नया नहीं है। मैं हर चीज खुद से कर रही हूं। ऑर्डर लेने से लेकर पैकेज भेजने के साथ स्टाफ भी जमा करना।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights