प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली तीन छात्राओं ने अपने टीचर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कक्षा 4 और 5 में पढ़ने वालीं लड़कियों का कहना है कि 56 वर्षीय टीचर उन्‍हें मोबाइल में न्यूड वीडियो दिखाकर बैड टच करते हैं। परिजनों को जब ये बातें पता चलीं तो उनके होश उड़ गए। तत्‍काल सभी थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जब मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बेलघाट थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में गुरु शिष्य की परंपरा को तार-तार करने वाला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। तीन छात्राओं ने परिजनों को बताया कि टीचर उन्हें मोबाइल में न्यूड वीडियो दिखाकर बैड टच करता है और विरोध करने पर मारने की धमकी देता है। यह सब कुछ पिछले एक हफ्ते से चल रहा है।


पुलिस पर लापरवाही का आरोप

परिजनों का कहना है कि पुलिस की उदासीनता की वजह से आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कि गई। उसे बुलाकर 1 घंटे बाद छोड़ दिया गया और हमसे समझौता करने की बात कही गई। तब जाकर हम लोगों ने मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा। बुधवार को अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।


स्‍कूल जाने से डर रही हैं बच्चियां

परिजनों का कहना है कि यदि आरोपी टीचर पर सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो बच्चों के मन पर इसका गहरा असर पड़ेगा। अभी भी बच्चियां सहमी और डरी हुई हैं और स्कूल जाने से डर रही हैं। इस बारे में एसपी साउथ दिनेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे के कानूनी कार्रवाई जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights