एक नई रिपोर्ट में यह सामने आया है कि आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा आपराधिक मामलों में फंसे हुए विधायक हैं। राज्य के 79% (174 में से 138) विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बाद केरल और तेलंगाना का नंबर आता है।

यह रिपोर्ट एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा किए गए एक विश्लेषण पर आधारित है, जिसमें देश भर के 4,092 विधायकों की शपथ पत्रों का अध्ययन किया गया। रिपोर्ट में सामने आया है कि 45% (1,861) विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 1,205 विधायक गंभीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं, जैसे हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध।

प्रमुख आंकड़े:
आंध्र प्रदेश: राज्य में 79% विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 56% (98 विधायक) गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं।
तेलंगाना: 50% विधायकों पर आपराधिक आरोप हैं, जबकि बिहार में यह आंकड़ा 49% है।
तेलुगु देशम पार्टी (TDP): चंद्रबाबू नायडू की पार्टी में 86% विधायक (115 में से) आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। इनमें से 61% (82 विधायक) गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं।

भा.ज.पा. (BJP): बीजेपी के 39% विधायक (1,653 में से 638) आपराधिक मामलों से घिरे हैं, जिनमें से 26% (436 विधायक) गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं।

कांग्रेस: कांग्रेस के 52% विधायक (646 में से 339) आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें से 194 विधायक गंभीर आरोपों में शामिल हैं।

डीएमके: तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी DMK के 74% (132 में से 98) विधायक आपराधिक मामलों में फंसे हैं, जिनमें से 42 विधायक गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं।

ट्रिनामूल कांग्रेस: तृणमूल कांग्रेस के 41% (230 में से 95) विधायक आपराधिक मामलों में घिरे हैं, जिनमें से 34% (78 विधायक) गंभीर आरोपों में शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP): दिल्ली से हाल ही में सत्ता से बाहर होने वाली AAP के 56% विधायक (123 में से 69) आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें से 28% (35 विधायक) गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं।

अन्य अहम बातें:-
हत्या: 54 विधायक हत्या के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
हत्या की कोशिश: 226 विधायक हत्या की कोशिश के मामलों में शामिल हैं।
महिलाओं के खिलाफ अपराध: 127 विधायक महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में फंसे हैं, जिनमें 13 विधायक बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 119 विधायक (3%) अरबपति हैं और औसतन एक विधायक के पास ₹17.92 करोड़ की संपत्ति है। हालांकि, जिन विधायकों पर आपराधिक मामले हैं, उनकी संपत्ति औसतन ₹20.97 करोड़ है। इस रिपोर्ट ने देश भर के विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों की गंभीरता और उनकी वित्तीय स्थिति को उजागर किया है, जो राजनीति में अपराध और धन की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights