यूपी के मुरादाबाद से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी अपने प्रेमी संग होटल में रंगरलियां मना रही थी। शक होने पर पति ने पीछा किया और पत्नी और उसके प्रेमी को रंगेहाथ पकड़ लिया। पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। दोनों को इस हालात में देखते हुए वो आग-बबूला हो गया और उसने युवक की पिटाई करनी शुरू की दी। इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। 

पांच साल से चल रहा था अफेयर 
जानकारी के अनुसार, नागफनी क्षेत्र की महिला की शादी 15 साल पहले अमरोहा जिले के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं। एक की उम्र 13 और दूसरे बेटे की उम्र 10 साल है। करीब पांच साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई। वो राजस्थान के टोंक जिले का रहने वाला है। युवक दिल्ली में रहकर ग्राफिक डिजाइनिंग करता है। फेसबुक पर दोनों चैटिंग करते थे। उन्होंने एक दूसरे के नंबर ले लिए। इसके बाद कभी महिला दिल्ली में युवक से मिलने जाती तो कभी युवक अमरोहा में आकर महिला से मिलता था।महिला अपने पति से झूठ बोलकर चली जाती और घंटों तक गायब रहती। 

पति को होने लगा शक
जब महिला घंटों तक घर से गायब रहती थी तो पति को उस पर शक होने लगा। उसने पत्नी की निगरानी शुरू कर दी। निगरानी बढ़ने पर महिला अपने प्रेमी से बात नहीं कर पा रही थी। इसके बाद करीब दो माह पहले वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर मायके आकर रहने लगी। शुक्रवार को उसने प्रेमी को मिलने के लिए कोतवाली क्षेत्र में होटल में बुला लिया। महिला के पति के करीबी ने उसे देख लिया और इसकी जानकारी पति को दे दी। इसके बाद पति उसे तलाश करते हुए होटल में पहुंच गया। यहां होटल के कमरे में महिला और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में थे। पति ने दोनों की जमकर पिटाई की और पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। पति सबकुछ भुलाकर उसे अपने साथ ले जाना चाहता था, लेकिन वो फिर भी नहीं मानी और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights