राजधानी लखनऊ में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। हरदोई में तैनात जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के खिलाफ उनकी पत्नी निकिता तिवारी ने जानकीपुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

जानिए पूरा मामला 
निकिता तिवारी के अनुसार, उनका विवाह 14 फरवरी 2025 को लखनऊ के बीआर पैलेस, आईआईएम रोड पर हिंदू रीति-रिवाजों से हुआ था। शादी में उनके परिवार ने 93 लाख रुपये नकद और एक थार गाड़ी दहेज में दी थी। लेकिन शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही उन्हें कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पहले 25 लाख रुपये नकद और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग की, जो बाद में बढ़कर 50 लाख रुपये और नई फॉर्च्यूनर कार तक पहुंच गई। मांग पूरी न होने पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

पति का है अवैध संबंध 
निकिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके पति शिवाकांत द्विवेदी का मदाली पांडे नाम की महिला से अवैध संबंध है। दोनों के साथ घूमने और होटलों में ठहरने की जानकारी भी उन्होंने दी है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पति और ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की और धमकियां दीं। पीड़िता के मुताबिक, एक विवाद के दौरान पति ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। सास और ननद द्वारा मारपीट और ससुर द्वारा गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही यह धमकी दी गई कि दहेज न मिलने पर पति दूसरी शादी कर लेंगे।

प्रेमिका के साथ तस्वीरें और वीडियो डालने का आरोप 
निकिता ने बताया कि उनके सभी गहने ससुराल वालों ने अपने पास रख लिए और उन्हें सिर्फ चांदी की बिछिया और पायल पहनने को दी गई। 23 अक्टूबर 2025 को उन्हें भाई के साथ मायके भेज दिया गया और कहा गया कि जब तक 50 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर कार नहीं लाई जाती, तब तक वापस न आएं।इसके अलावा पति पर सोशल मीडिया पर कथित प्रेमिका के साथ तस्वीरें और वीडियो डालने, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और आत्महत्या व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के भी आरोप हैं। एफआईआर में पति शिवाकांत द्विवेदी, सास-ससुर, ननद और कथित प्रेमिका मदाली पांडे सहित कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights