राष्ट्रीय खेल : तेजस्विनी सिंह होंगी उत्तर प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान

लखनऊ, 03 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान एसएसबी की तेजस्विनी सिंह को बनाया गया है। उपकप्तान रेलवे की मोना होंगी। उत्तर प्रदेश की चयनित टीम की घोषणा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति के बाद उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने करते हुए टीम में शामिल खिलाड़ियों को किट प्रदान कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत हैंडबॉल की स्पर्धाएं रुद्रपुर में 7 से 11 फरवरी तक होगी। चयनित उत्तर प्रदेश टीम 5 फरवरी को उत्तराखंड के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डाॅ. सुमंत पाण्डेय भी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश महिला हैंडबॉल टीमतेजस्विनी सिंह-कप्तान, शिवा सिंह, आराधना, सताक्षी (एसएसबी), मोना-उपकप्तान, मोनी चौधरी (रेलवे), सुमन, नैना (वाराणसी), मुस्कान, निक्की चौहान, ज्योति, युक्ता तिवारी (गोरखपुर), राजपति (अयोध्या), राधना (बस्ती), समृद्धि सिंह (इन्कम टैक्स), सपना कश्यप (कानपुर), मुख्य कोच : अरविंद यादव, कोच: अंकिता रत्न, मैनेजर : परमिंदर सिंह, हेड ऑफ डेलीगेशन : विनय कुमार सिंह।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights