361-foreign-nationals-living-illegally-have-been-a

नई दिल्ली, 06 जनवरी । द्वारका जिला पुलिस ने वर्ष 2025 के दौरान अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पूरे साल चले विशेष अभियान के तहत कुल 361 विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें पकड़ा और नियमानुसार डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी कराई। ये सभी विदेशी बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे थे और द्वारका जिले के विभिन्न इलाकों में निवास या आवाजाही कर रहे थे।

द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने मंगलवार को बताया कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक न सिर्फ कानून का उल्लंघन कर रहे थे, बल्कि देश के संसाधनों पर भी बोझ बन रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए द्वारका जिला पुलिस ने ऑपरेशन यूनिट्स और विभिन्न थाना क्षेत्रों को सक्रिय कर लगातार खुफिया जानकारी जुटाई और ठोस कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार इस अभियान में सबसे बेहतर प्रदर्शन एंटी नारकोटिक्स सेल ने किया, जिसने 109 अवैध विदेशी नागरिकों को पकड़ा। इसके अलावा थाना डाबडी की टीम ने 76, स्पेशल स्टाफ ने 54, थाना उत्तम नगर ने 48, थाना बिंदापुर ने 40, थाना मोहन गार्डन ने 19, द्वारका सेक्टर-23 थाना और एएटीएस ने 6-6 तथा थाना छावला की टीम ने 3 अवैध विदेशी नागरिकों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

किन देशों के नागरिक पकड़े गए

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, पकड़े गए 361 विदेशी नागरिकों में सबसे अधिक नाइजीरिया के 187 नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के 82, आइवरी कोस्ट के 26, म्यांमार के 17, घाना के 11, कैमरून के 10, सेनेगल के 9, लाइबेरिया के 8, तंजानिया के 3, गिनी के 2, सिएरा लियोन के 2, युगांडा के 2, उज्बेकिस्तान के 1 और बेनिन के 1 नागरिक शामिल हैं। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या भी उल्लेखनीय है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights