नई दिल्ली | हाल ही अभिनेता से नेता बने साउथ एक्टर विजय की रैली में भगदड़ की वजह से भारी संख्या में जनहानि हुई है | एक्टर विजय की रैली में भीड़ इतनी पहुंच गई कि जिसको संभालना मुश्किल हो गया और भगदड़ की वजह से 36 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी |

शनिवार शाम अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) की रैली में भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में 58 से अधिक लोग घायल हुए हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. ए. सुब्रमणियन ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।हादसा उस समय हुआ जब विजय की रैली में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। रैली में करीब 1 लाख 20 हजार लोग एकत्र हुए, जबकि प्रशासन ने 10 हजार लोगों की अनुमति दी थी और 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान लगाया था। भीड़ की अत्यधिक संख्या के कारण सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह से प्रभावित हुए।बताया जा रहा है कि रैली के दौरान 9 साल की एक बच्ची गुम हो गई थी। विजय ने मंच से पुलिस और अपने कार्यकर्ताओं से बच्ची को खोजने की अपील की। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में कठिनाई हुई और कुछ लोग बेहोश हो गए।हालात बिगड़ते देख विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद वे मंच छोड़कर रैली स्थल से चले गए।घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। मृतकों और घायलों के परिजनों को तत्काल सहायता प्रदान की जा रही है।रैली स्थल पर भारी भीड़ और सुरक्षा प्रबंधन की कमी से यह हादसा इतना गंभीर हुआ। प्रशासन ने आगे से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights