मुज़फ्फरनगर | खतौली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरे के तहत अवैध गांजे के साथ चार नशे के तस्करो को गिरफ्तार किया है | पकड़े गए चार नशे के तस्करों में से एक तस्कर 2022 में ही मुकदमों के मामले में अर्थशतक लगा चुका है |
खतौली कस्बे में पुलिस ने गांजा का अवैध व्यापार करने चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है | गांजे के तस्कर के साथ तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है | एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी की गौरव उर्फ गौरा पुत्र ओमप्रकाश निवासी मौहल्ला देवादास कस्बा व थाना खतौली को 30 किलो 404 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है | गौरव के साथ ही उसके साथी भी गिरफ्तार किए गए हैं जो अवैध गांजा की तस्करी में शामिल रहे | गांजे की अवैध तस्करी में उसका साथ देने वाले अरविंद पुत्र दयाचंद निवासी मौहल्ला देवादास कस्बा व थाना खतौली, मोहित पुत्र सुंदर निवासी मौहल्ला देवादास कस्बा व थाना खतौली, शाहनवाज पुत्र शाहजमान निवासी मौहल्ला शराफत कॉलोनी कस्बा व थाना खतौली को भी गिरफ्तार किया गया है |
जानकारी के अनुसार गौरव ने अपराध के मामले में सुशील मूंछ को भी पीछे छोड़ दिया | सुशील मूंछ पर 52 मुकदमे दर्ज है | इस हिसाब से यह जनपद का सबसे बड़ा अपराधी है | एसएसपी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गांजे का कारोबार यह लोग उड़ीसा से करते थे, उड़ीसा से गांजा लाकर यह लोग खतौली सहित मुजफ्फरनगर में आसपास के जनपदों में सप्लाई किया करते थे | अब तक जितने भी अपराधी ऑपरेशन सवेरा के तहत गिरफ्तार किए गए हैं उनमें से ज्यादातर का उड़ीसा राज्य से लिंक पाया गया है | गांजा बेचने के लिए यह लोग गौरव के घर पर ही छोटी-छोटी पुड़िया तैयार करते थे और उन्हें अलग-अलग स्थान पर बेचा करते थे | यह लोग खतौली के अलावा आसपास के जनपदों में भी गांजे की तस्करी करते है |
गांजे के इस व्यापार में गौरव का पूरा परिवार शामिल है | मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा नशे कारोबार में शामिल सभी पर गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की जाएगी | पुलिस द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित की गई इन लोगो की संपत्ति की भी विस्तृत जांच की जा रही है | पुलिस की जानकारी के अनुसार नशे के इस कारोबार में एक ही परिवार के 20 से 25 लोग शामिल हो सकते हैं |
गांजे कारोबार में शामिल सभी शातिर लोगों को गिरफ्तार करने में खतौली प्रभारी निरीक्षक दिनेश बघेल के साथ उनकी समस्त टीम शामिल रही | पुलिस टीम द्वारा नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए गांजे के व्यापार में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए और इस बड़े खुलासे के लिए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा ₹20000 के इनाम की भी घोषणा की गई |

मुज़फ्फरनगर जनपद में मुकदमों में बनाया नया रिकॉर्ड
गौरव उर्फ गौरा का आपराधिक इतिहास लंबा है उसने वर्ष 1997 से अपराध की दुनिया में कदम रखा और उसके बाद से लगातार निरंतर अपराध करता चला आ रहा | वर्ष 2022 में ही उसने अपराध के अर्थशतक को भी पीछे छोड़ दिया था | जानकारी के अनुसार गौरव ने 53 मुकदमों के साथ जनपद के सबसे बड़े अपराधी के रूप में अपना नाम दर्ज कर लिया |
