उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवक पर आरोप सिद्ध होने के बाद सजा सुनाई गई है। उसपर छेड़खानी से परेशान करने के आरोप लगे है। युवक से परेशान होकर युवती ने 7 साल पहले सुसाइड कर लिया था। अब आरोपी को 7 साल की सजा सुनाई गई। साथ में 41 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता अतुलेश सक्सेना ने बताया कि पीड़िता के भाई ने 4 जुलाई 2016 को बबीना थाना में मुकदमा दर्ज कराया था कि मोहल्ले का शानू खान उसकी बहन को पिछले 3 साल से परेशान कर रहा था। अश्लील हरकतें भी किया करता था।

शिकायत करने पर परिजन उल्टा धमकाते थे। 4 जुलाई 2016 की सुबह 4 बजे आरोपी पीड़िता के घर में घुस गया। युवती के साथ अश्लील हरकतें कर जोर जबरदस्ती करने लगा। घटना से आहत होकर पीड़िता ने सुबह करीब 10 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights