इतिहास के पन्नों में 25 फरवरीः डॉन ब्रैडमैन, जिन्होंने तीन ओवर में शतक जड़ा

देश-दुनिया के इतिहास में 25 फरवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। साल 2001 में इस तारीख ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के प्रशंसकों को रुला दिया। 27 अगस्त 1908 को न्यू साउथ वेल्स में जन्मे इस महान क्रिकेटर ने आखिरी सांस ली थी। इस क्रिक्रेटर को तीन ओवर में शतक जड़ने के लिए याद किया जाता है।

2 नवंबर 1931को उन्होंने यह इतिहास रचा था। ब्लैकलीथ इलेवन और लीथगो इलेवन के बीच फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच ब्लैकलीथ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। ओपनिंग की सर डॉन ब्रैडमैन और ऑस्कर वेंडेल बिल ने। क्रीज पर मौजूद डॉन ब्रैडमैन ने पहली ही बॉल पर छक्का जड़ दिया। उसके बाद उन्होंने महज तीन ओवर में ही शतक लगा दिया। यह वह वक्त था, जब एक ओवर में आठ बॉल फेंकी जाती थी।

सर ब्रैडमैन ने पहले ओवर में 33, दूसरे ओवर में 40 और तीसरे ओवर में 27 रन बनाए। इन तीन ओवरों में उन्होंने 10 छक्के और नौ चौके जड़े। इस मैच में डॉन ब्रैडमैन ने कुल 256 रन बनाए थे। वेंडेल बिल 68 रन बनाकर आउट हुए थे। मैच के बाद डॉन ब्रैडमैन ने कहा था कि यह पारी सोची-समझी नहीं थी। सबकुछ अचानक हुआ। मैच देखकर हर कोई हैरान हुआ, यहां तक कि मैं भी। उन्होंने अपने पूरे क्रिकेट करियर में 234 फर्स्ट क्लास और 52 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने अपने करियर के 234 फर्स्ट क्लास मैच की 338 पारियों में 28,067 रन बनाए। उनके नाम 38 विकेट भी हैं। टेस्ट क्रिकेट में ब्रैडमैन का एवरेज 99.94 का रहा, जो आज तक एक रिकॉर्ड ही है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1586ः अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ लड़ाई में मारे गए।

1788ः पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित।

1921ः जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।

1925ः जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम।

1945ः द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्किये ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1952ः नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन।

1962ः भारत के तीसरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत। जवाहरलाल नेहरू तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।

1975ः सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या की।

1980ः ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया।

1986ः मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।

1988ः सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण।

1995ः असम में ट्रेन में दो बम ब्लास्ट। सेना के 22 जवानों की मौत।

2003ः गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में ‘क्वालालंपुर घोषणा’ स्वीकृत।

2006ः दीपा मेहता की फिल्म ‘वाटर’ को ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार।

2009ः पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त।

2010ः साल 2008 के मुंबई हमले के बाद पहली बार भारत-पाकिस्तान के विदेशमंत्रियों के बीच बात हुई।

जन्म

1707ः प्रसिद्ध इतालवी नाटककार कार्लो गोल्दोनी।

1859ः ब्रज निवासी संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान राधाचरण गोस्वामी।

1894ः भारतीय धार्मिक नेता मेहर बाबा।

1897ः भारत के प्रसिद्ध विद्वान अमरनाथ झा।

1899ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री गुरनाम सिंह।

1916ः भारतीय मूर्तिकार शंखो चौधरी।

1948ः प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता डैनी डेंजोंगपा।

1966ः दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता केवी राबिया।

1981ः हिंदी फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर।

निधन

1970ः केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन।

1971ः असम के पूर्व मुख्यमंत्री विमल प्रसाद चालिहा।

2001ः ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन।

2004ः दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights