खतौली। सड़क दुर्घटना के मामले में पिछले 24 साल से वांछित चल रहे 10 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
तीन नवंबर 2000 को मुजफ्फरनगर के वसुंधरा कॉलोनी निवासी राम अवतार ने खतौली थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि वह अपने परिवार के साथ जा रहा था। गांव भैंसी में एम्बेसडर कार में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनकी माताजी सत्यवती घायल हो गई थी। यह मामला तभी से न्यायालय में चल रहा है। पिछले 24 साल से ट्रक चालक करम अली निवासी बनत शामली न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। वांछित चल रहे आरोपी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। खतौली थाने के एसएसआई ज्ञानेंद्र सिरोही ने पुलिस टीम के साथ 10 हजार के इनामी को बुढ़ाना मोड़ से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी पर शामली के आदर्श मंडी में जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं एक सड़क दुर्घटना का मुकदमा खतौली थाने में वर्ष 2000 में दर्ज हुआ था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि सड़क दुर्घटना के मामले में आरोपी करम अली, निवासी बनत पिछले 24 सालों से फरार चल रहा था। इस पर 10 हजार का इनाम घोषित है। आरोपी को पकड़ कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights