21-youths-were-given-kayaking

नैनीताल, 08 मार्च । उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से कुमाऊं मंडल के युवाओं और युवतियों को भीमताल झील में बेसिक कयाकिंग कोर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 21 प्रशिक्षणार्थियों ने कयाकिंग और जल क्रीड़ा की विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

रविवार को प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने प्रतिभागियों को कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी, और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किये। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर विकसित हो रहे हैं।

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में बागेश्वर के तीन, अल्मोड़ा का एक, पिथौरागढ़ के पांच, ऊधमसिंह नगर के तीन और नैनीताल के पांच प्रशिक्षणार्थी सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे। इस दौरान साहसिक खेल अधिकारी भीमताल बलवंत सिंह कपकोटी, प्रशिक्षक ऋषि राणा, कुलदीप सिंह, नितेश सिंह, राकेश सिंह और दीपक सिंह मर्तोलिया आदि उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights