मुज़फ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों की विद्यालयों में उनकी उपस्थिति एवं ठहराव सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार के आदेश के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के परिषदीय विद्यालयों से 200 छात्र-छात्राओं को हस्तिनापुर में शैक्षिक भ्रमण कराया गया। प्रत्येक ब्लॉक से 40 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण हेतु चुना गया।
भारतवर्ष की समृद्ध विरासत एवं ऐतिहासिकता तथा गौरवपूर्ण इतिहास की बातों से परिचित कराने हेतु एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद मेरठ की ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में बच्चों ने जम्बूदीप एवं पुराना पांडव किला आदि स्थानों का भ्रमण किया। कार्यक्रम का प्रारंभ शुभम शुक्ला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। शुभम शुक्ला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर ने बताया कि शासन के आदेशानुसार जनपद से कुल 200 छात्रों का हस्तीनापुर की ऐतिहासिकता एवं महाभारतकालीन स्थलों को दिखाते हुए छात्रों को जानकारी प्रदान की गई। इस पहल पर अभिभावकों ने खुशी व्यक्ति की है, अभिभावकों का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम से विभिन्न ऐतिहासिक के विषय में जानकारी प्राप्त होती है। बच्चें ने एक्सपोजर विजिट में झूला, नौका विहार, ऐरावत हाथी की सवारी, रेल की सवारी आदि का आन्नद उठाया।

बच्चें की एक्सपोजर विजिट में जिला समन्वयक समग शिक्षा श्री सुशील कुमार, मीरा शर्मा स0अ0 उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर, रजनी स0अ0 उच्च प्राथमिक विद्यालय निराना, सुबोध बेहडा थू्र, सतीश बालियान शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालय किनोनी, योगेश स0अ0 उच्च प्राथमिक विद्यालय खुसरोपुर, सुभाष ई0अ0 पुरबालियान, श्रीमती नीलिमा ई0अ0 प्राथमिक विद्यालय काकडा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अमित कुमार, रोहित सिंह, अक्षय शर्मा, संजीव कुमार आदि सम्मिलित रहें।
