ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए सराय निवासी बच्ची और हरियाणा के यमुनानगर निवासी हंसराज लोगों को टोने टोटके और तंत्र मंत्र के नाम पर बरगलाते थे और मोटे पैसे ऐंठते थे। पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला ने बताया कि कई कालनेमी पुलिस की रडार पर हैं और जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
