2 दशक पुराने नकली करंसी मामले के फरार आरोपी को क्राइम इन्वैस्टीगेशन डिपार्टमैंट (सी.आई.डी.) की काऊंटर-इंटेलीजैंस विंग ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी हिलाल अहमद भट्ट को जम्मू के रायपुर, दोमाना के भगानी तालाब मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी प्रिंसीपल सैशन कोर्ट जम्मू द्वारा आरोपी व उसके पिता के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 512 के जारी वारंट के बाद की गई।

आधिकारिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी वर्ष 2007 में पुलिस स्टेशन सी.आई.डी. काऊंटर इंटेलीजैंस जम्मू में दर्ज नकली भारतीय करंसी नोट मामले में वांछित थे। यह मामला पुराने रणवीर दंड संहिता (आर.पी.सी.) की धारा 489-ए,489-बी और 489-सी के तहत दर्ज किया गया था। आरोपी लगभग 10 वर्षों से फरार थे और उन पर ट्रायल कार्रवाही के दौरान जानबूझकर कानूनी प्रक्रिया से बचने का आरोप था। खास खुफिया जानकारी के आधार पर सी.आई.डी. काऊंटर इंटेंलीजैंस जम्मू की एक भगौड़ा ट्रैकिंग टीम ने कोऑर्डिनेटेड आप्रेशन किया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights