crime-drug-seized-arrested

मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक 60 साल के किसान का शव खून से लथपथ उसके घर में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। किसान की हत्या गर्दन काट कर की गई। पुलिस ने पूछताछ शुरू की और हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपियों के बारे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।

जानिए पूरी वारदात
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के मोरना गांव की ये घटना है। यहां पर एक 60 साल के दलित किसान राम प्रसाद की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को मृतक की बेटियों पर शक हुआ। पुलिस ने किसान की दोनों बेटियों से पूछताछ की। बड़ी बेटी 32 साल की कोमल और 16 साल की नाबालिग बेटी से जब पूछताछ की गई तो इस वारदात का खुलासा हुआ।

बेटियों ने ही किया पिता का मर्डर 
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किसान की हत्या उसकी दोनों बेटियों ने की है। बेटियों ने अपना जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि उन दोनों ने ही पिता का गला चाकू से काटकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी बेटियों की निशानदेही पर खून से सने कपड़े और चाकू भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

क्यों किया मर्डर? 
पूछताछ के दौरान आरोपी बेटियों ने कहा कि उनके पिता बेटे और बेटियों में फर्क करते थे। वो हर बात पर उन्हें रोका-टोकी करते थे। कल रात भी उन दोनों का पिता से विवाद हुआ था। जिसके बाद बेटियों ने चाकू से पिता का गला काट दिया और हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटियों को गिरफ्तार कर लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights