देश में सोने और चांदी के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। वीकली बेसिस पर लगातार दूसरे सप्ताह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इस बार एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 2620 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड में 2400 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में सोने की नई कीमतें

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शनिवार, 2 नवंबर को सोने की कीमतें गिरकर नए स्तर पर पहुंच गईं।

  • 24 कैरेट सोना अब 123150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
  • 22 कैरेट सोना का भाव घटकर 113160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

अन्य प्रमुख शहरों में सोने के दाम

देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोना सस्ता हुआ है। 2 नवंबर 2025 को विभिन्न शहरों में सोने के ताज़ा भाव इस प्रकार हैं —

दिल्ली 

22 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹112900
24 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹123150

मुंबई

22 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹112750
24 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹123000

अहमदाबाद

22 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹112800
24 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹123000

जयपुर

22 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹112900
24 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹123150

चंडीगढ़

22 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹112900
24 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹123150

चेन्नई

22 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹112750
24 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹123000

भोपाल

22 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹112800
24 कैरेट सोना (10 ग्राम) – ₹123000

इंदौर में सोने की स्थिति

इंदौर के सर्राफा बाजार में भी सोना सस्ता हुआ है। शनिवार को यहां सोने के भाव में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद औसत भाव घटकर 1,21,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी भी सस्ती हुई है। वीकली बेसिस पर चांदी की कीमत में 3000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार तीसरे सप्ताह चांदी सस्ती हुई है। हालांकि, 1 नवंबर (शनिवार) को इंदौर बाजार में 600 रुपये प्रति किलो की मामूली बढ़त देखी गई, जिससे औसत भाव 1,50,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
 वैश्विक बाजार में चांदी के दामों में हल्की तेजी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का हाजिर भाव 48.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिसका असर घरेलू बाजार पर साफ दिख रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights