मेष : आज का दिन काफी अच्छा

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन काफी अच्छा है, दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, मित्रों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। धन लाभ के भी आसार हैं।

वृषभ : धन लाभ के भी योग है

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पति-पत्नी काफी खुश रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। धन लाभ के भी योग है।

मिथुन : दोस्तों संग सैर-सपाटा करेंगे

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है, वरना लोग आपको काफी परेशान करेंगे, दोस्तों संग सैर-सपाटा करेंगे।

कर्क:विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी।

सिंह :जीवनसाथी से साथ अच्छा वक्त बिताएंगे

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन काफी अच्छा है, अविवाहित लोगों को आज अच्छा प्रपोजल मिल सकता है। धन लाभ के भी योग है। जीवनसाथी से साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

कन्या : दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आनंदपूर्वक रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा है। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला : धन लाभ के लिए दिन बढ़िया

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धन लाभ के लिए दिन बढ़िया रहेगा। मन से खुश रहेंगे।

वृश्चिक : जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिलेगा

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा, आज आपको व्यापार में खूब प्रगति मिलेगी। आज आपको जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा।

धनु : सेहत में काफी सुधार होगा

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आज आपकी सेहत में काफी सुधार होगा। धन लाभ के भी योग है। मित्रों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

मकर: धार्मिक पूजा पाठ में मन लगेगा

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा, जीवनसाथी से काम में सहयोग मिलेगा। बच्चों का मन पढ़ने लिखने में लगेगा। धार्मिक पूजा पाठ में मन लगेगा।

कुंभ: पठन-पाठन में भी मन लगेगा

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए शुभ है, पठन-पाठन में भी मन लगेगा तो वहीं धार्मिक कामों को भी बल मिलेगा, मन से खुश रहेंगे।

मीन:खिलाड़ियों के लिए आज का दिन शुभ

मां लक्ष्मी की कृपा से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है तो वहीं खिलाड़ियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights