सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। शासन एवं मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं द्वारा बिना वैध लाईसेंस प्राप्त किये वाहनो के संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाये जाने हेतु आज परिवहन विभाग में तैनात एम०पी०सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सहारनपुर एव पीटीओ के एन पाण्डेय द्वारा दिल्ली रोड पर रेनबो स्कूल में छात्र छात्राओं को 18 वर्ष से कम आयु में ड्राइविंग करते हुए पाए जाने से उत्पन्न होने वाले नुकसान से संबंध में अवगत कराया गया।

उनको अवगत कराया गया की की यदि उनके द्वारा वाहन बिना 18 की आयु पूर्ण करें, और वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किए बिना चलाया जाएगा तो परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस चालान एवं वाहन सीज की कार्यवाही करेगा। सभी नाबालिग छात्र/ छात्रों द्वारा दो पहिया अथवा चारपहिया वाहनों के संचालन किये जाने के विरूद्ध कार्यवाही के सम्बन्ध में भी बताया गया।उक्त कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों द्वारा भी छात्र-छात्राओं को सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रेरित करने हेतु आग्रह किया गया तथा ऐसे छात्र-छात्रायें जो बिना वैध लाईसेंस प्राप्त किये दो पहिया / चारपहिया वाहनों पर स्कूल आये थे, ऐसे समस्त छात्रों के माता-पिता से दूरभाष पर वार्ता करते हुए चेतावनी के साथ आगाह भी किया जायेगा, कि किसी भी अवस्था में 18 वर्ष से कम आयु के छात्र को बिना वैध लाईसेंस प्राप्त करें वाहन संचालित न करने दिया जाये मार्ग पर प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights