सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। नगर निगम ने अनंत चतुदर्शी के उपलक्ष में 17 सितंबर को महानगर में मांस, मछली व मुर्गा आदि की सभी दुकानें तथा पशुवधशाला बंद रखने के आदेश दिए है। आदेश न मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गयी है।

नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा ने जैन धर्म के दश लक्षण पर्व के अंतिम दिन 17 सितम्बर को अनंत चतुदर्शी पर नगर निगम सीमान्तर्गत महानगर की सभी पशु वधशालाएं, मांस, मछली, मुर्गा आदि की दुकाने पूरी तरह बंद रखने के आदेश जारी किये है। डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि प्रदेश शासन की मंशानुसार निगम ने यह आदेश जारी किये है। उन्होंने बताया कि अनंत चतुदर्शी का पर्व पूरे महानगर में बडे़ श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। इसी के दृष्टिगत पशु वधशाला व मांस-मछली की दुकानें बंद रखना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी वधिकों/दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights