मुज़फ्फरनगर | लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर सरदार@150 थीम पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा टाउन हॉल मुज़फ़्फ़रनगर में मेरा युवा भारत मुजफ्फरनगर के माध्यम से एक जिला स्तरीय यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन किया गया ।जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने बताया इसपहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूतकरना है। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण” के विज़न से प्रेरित है।

इसी पहल के अंतर्गत, 6 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय ने “Sardar@150 Unity March” की शुरुआत की। यह भारत सरकार एवं MY Bharat की संयुक्त पहल है, जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है।इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। जिस प्रकार सरदार पटेल ने बिखरे हुए भारत को एक “एक भारत” के रूप में संगठित किया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी।कार्यक्रम के की विधिवत् शुरुवात सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण माननीय जनप्रतिनिधिगण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कपिलदेव अग्रवाल , अध्यक्षा नगर पालिका परिषद श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल एवं , जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा , मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण , नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर, द्वारा की गई।

मा० राज्य मंत्री ने जनसभा को संबोधित कर सरदार जी के जीवन एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला । आज़ादी के पश्चात किस तरह उन्होंने देश को एकता एवं अखंडता के सूत्र में पिरोया तथा आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी। तत्पश्चात सभी के द्वारा संयुक्त रूप से यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर टाउन हॉल से रवाना किया गया जो की शिव चौक , नोवेल्टी चौराहा , मालवीय चौक होते हुए वापस टाउनहॉल पर समाप्त हुई। मा० अतिथिगणों द्वारा जनसभा को संबोधित किया गया। कुछ विजेता प्रतिभागियो को पुरुस्कृत किया गया। अंत में सभी के द्वारा स्वदेशी अपनाने एवम नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण हुई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर , बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला कृषि अधिकारी , जिला विद्यालय निरीक्षक , जिला युवा अधिकारी उत्यादि उपस्थित रहे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights