टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस के आरोपी दीपक यादव से पूछताछ में पुलिस के हाथ अहम जानकारियां लगी हैं। गुरुग्राम पुलिस की कई टीमों ने अलग-अलग एंगल से आरोपी दीपक से पूछताछ की। आरोपी को पुलिस रेवाड़ी भी लेकर गई, जहां आरोपी के घर में सर्च ऑपरेशन के दौरान कारतूस बरामद हुए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दीपक यादव ने पुलिस पूछताछ में अहम खुलासे किए हैं। आरोपी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह 15 दिन से सो नहीं रहा था। लोगों के तानों से परेशान था, इसलिए उसे बेचैनी होती थी।

राधिका करती थी पिता की काउंसिलिंग

दीपक ने बताया कि वह रातभर घर में घूमता रहता था। किसी से ज्यादा बात भी नहीं करता था। राधिका कई बार उसकी काउंसलिंग करती थी। वही कहती थी कि पापा आपने मुझे इतना पैसा दिया है, आप चिंता न करो। पैसे बेकार नहीं जाएंगे। मुझे बहुत बड़ा एक्सपोजर मिला है। एकेडमी में ही मेहतन करुंगी और बच्चों को टेनिस सिखाकर बड़ा खिलाड़ी बनाऊंगी। दीपक ने बताया कि उसके दबाव के चलते कुछ समय पहले ही राधिका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट भी डिलीट कर दिए थे। लोगों के तानों से तंग आकर ही वह बार-बार राधिका को एकेडमी बंद करने को कहता था।

क्या है राधिका यादव मर्डर केस?

बता दें कि 25 वर्षीय नेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या 10 जुलाई को उसके घर में ही की गई थी। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सुशांत लोक-2, सेक्टर-57 स्थित घर में किचन में खाना बना रही राधिका को उसके पिता दीपक यादव ने ही गोलियां मार दी थी। राधिका की मौके पर ही मौत हो गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने राधिका के चाचा की शिकायत पर आरोपी पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया। दीपक ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। दीपक ने राधिका की हत्या करने की वजह उसकी टेनिस एकेडमी और लोगों के तानों को बताया। वहीं राधिका की मां मंजू मामले में चुप्पी साधे हुए है। उसने पुलिस को बयान देने से इनकार कर दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights